फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IDBI Bank Recruitment 2021: In this recruitment, the bank will conduct studies for the first one year, then will give a salary of 36 thousand rupees, do not miss the opportunity-safalta

IDBI Bank Recruitment 2021: इस भर्ती में बैंक पहले एक साल तक कराएगा पढ़ाई फिर देगा 36 हजार रुपये की सैलरी, मौका हाथ से ना गवाएं

Thu, 12 Aug 2021 09:11 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 12 Aug 2021 09:11 AM IST
सार

IDBI बैंक में अस्सिटेंट मैनेजर ग्रेड A के 650 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 अगस्त तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
IDBI Bank Recruitment 2021: In this recruitment, the bank will conduct studies for the first one year, then will give a salary of 36 thousand rupees, do not miss the opportunity-safalta
IDBI Bank - फोटो : SAFALTA

विस्तार

बैंकिग सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल IDBI बैंक ने अस्सिटेंट मैनेजर के 650 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इनके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। IDBI बैंक द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक अस्सिटेंट मैनेजर के इन 650 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 अगस्त तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और सरकारी नौकरी करना आपका सपना है, तो अपने सपने को पूरा करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

नौकरी से पहले पढ़ाई करवाएगा IDBI :

इन पदों के लिए सफल होने वाले अभ्यर्थियों को IDBI बैंक पहले पढ़ाएगा और ट्रेनिंग देगा। दरअसल IDBI बैंक ने मनिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड (मनिपाल), बेंगलूरू और नीट एजुकेशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा के साथ हुए समझौते के तहत एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बैंकिंग एण्ड फाइनेंस (पीजीडीबीएफ) कोर्स के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले एक साल इस कोर्स को करना होगा, जिसके बाद उन्हें (PGDBF) सर्टिफिकेट दिया जाएगा और साथ ही IDBI बैंक में उनकी असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के तौर पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी :

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60 प्रतिशत अंको के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी सैलरी :

इन पदों पर नौकरी करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले एक वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करना होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को इंस्टॉलमेंट्स में तीन लाख पचास हजार रुपये की राशि बतौर फीस जमा करनी होगी। हालांकि इस एक वर्षीय कोर्स के दौरान उन्हें पहले 9 महीने तक बतौर स्टाइपेंड 2500 रुपये प्रति माह और अगले 3 महीने तक बतौर स्टाइपेंड 10 हजार रुपये प्रति माह की राशि मिलेगी। एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में सफल होकर बतौर अस्सिटेंट मैनेजर नौकरी ज्वॉइन करने वाले अभ्यर्थियों को 36 हजार रुपये की प्रारंभिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें अन्य भत्ते तथा लाभ भी मिलेंगे। 

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed