ICMR Recruitment 2024: आईसीएमआर में साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
ICMR Scientist B/C Recruitment 2024: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद में वैज्ञानिक बी और सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विस्तार
ICMR Recruitment 2024: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने साइंटिस्ट-बी और साइंटिस्ट-सी के पदों पर भर्ती निकाली है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.icmr.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ICMR Recruitment 2024 Vacancy: रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में साइंटिस्ट-बी और साइंटिस्ट-सी के 31 पदों को भरा जाएगा। कुल 31 रिक्तियों में वैज्ञानिक-बी के पदों के लिए 30 रिक्तियां (15 मेडिकल और 15 गैर-मेडिकल) हैं और वैज्ञानिक-सी (बायोएथिक्स) की 1 रिक्ति है।
आयु सीमा
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। पात्रता मानदंड सहित अन्य विस्तृत विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
आईसीएमआर भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (एमसीक्यू) या साक्षात्कार या दोनों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा, यदि आयोजित की जाती है, तो वह अनुसंधान विधियों की समझ पर आधारित होगी और न्यूनतम योग्यता 75 प्रतिशत होगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
आवेदन कैसे करें (How to Apply for ICMR Recruitment)
- आधिकारिक वेबसाइट https://recruit.icmr.org.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन प्रपत्र भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।