{"_id":"6af3e2b263ed7d93290997bd","slug":"bhai-dooj-2026-auspicious-timings-and-shubh-muhurat-learn-story-behind-this-festival-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईदूज 2026: भाई-बहनों का पवित्र त्योहार आज, जानें शुभ मुहूर्त, पंडितजी ने बताया क्या है इस फेस्टिवल की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईदूज 2026: भाई-बहनों का पवित्र त्योहार आज, जानें शुभ मुहूर्त, पंडितजी ने बताया क्या है इस फेस्टिवल की कहानी
Wed, 11 Nov 2026 09:06 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:06 AM IST
सार
कई स्थानों पर यह परंपरा रही है कि भाईदूज के दिन भाई बहनों के घर जाकर भोजन करते हैं। पूजा करने के बाद बहन की लंबी उम्र की कामना करते हैं। 11 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र प्रेम और प्यार की तिथियां है। इस मुहूर्त में इस तिथि में भाईदूज का पर्व मनेगा।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में आज बुधवार को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। राखी के त्योहार के जैसे ही भाईदूज त्योहार भी भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक और पवित्र रिश्ते का त्योहार है। बहनें आज अपने भाई के माथे पर तिलक लगायेंगी और उनकी आरती उतारेंगी। लोग भाईदूज त्योहार से पूर्व गोवर्धन और अन्नकूट पूजा 10 नवंबर को धूमधाम से मनाये थे और आज भाईदूज त्योहार मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर यह परंपरा रही है कि भाईदूज के दिन भाई बहनों के घर जाकर भोजन करते हैं। पूजा करने के बाद बहन की लंबी उम्र की कामना करते हैं।
जानें शुभ मुहुर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के मुताबिक, भाईदूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। 10 नवंबर को दोपहर दो बजे से द्वितीया तिथि की शुरुआत होगी जो 11 नवंबर की दोपहर 3:53 तक रहेगी। इस बार भाई दूज पर अनुराधा नक्षत्र ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग है। अनुराधा नक्षत्र सुबह 11 नवंबर को 11:39 से लग जाएगा। 11 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र प्रेम और प्यार की तिथियां है। इस मुहूर्त में इस तिथि में भाईदूज का पर्व मनेगा। 11 नवंबर को ही राहुकाल भी पड़ रहा है और इस दिन कुछ लोग टीका भी नहीं करते हैं। राहुकाल 11 नवंबर को 11:45 सुबह से लेकर दोपहर लगभग 1:11 तक रहेगा। इस दौरान टीका नहीं करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। भाईदूज के दिन भाई को टीका का समय लगभग 1:11 से लेकर दोपहर 3:08 तक रहेगा। इस दौरान बहन अपने भाई को टीका लगा सकती हैं। दोपहर 3:53 से दिनभर भाईदूज मना सकते हैं।
विज्ञापन