{"_id":"63d2500296b12276ba601ce1","slug":"icg-indian-coast-guard-recruitment-2023-notification-out-application-will-started-from-february-6-2023-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICG Recruitment 2023 Notification Out: कोस्ट गार्ड में भर्ती की अधिसूचना जारी, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ICG Recruitment 2023 Notification Out: कोस्ट गार्ड में भर्ती की अधिसूचना जारी, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
Thu, 26 Jan 2023 04:37 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 26 Jan 2023 04:37 PM IST
सार
ICG Recruitment Notification 2023: भारतीय तटरक्षक बल ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
आईसीजी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Coast Guard Recruitment Notification 2023 Out: भारतीय तटरक्षक बल की तरफ से भर्ती की एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक कोस्ट गार्ड में बंपर पदों पर भर्तियां की जाने वाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 फरवरी से प्रारंभ होगी, जो 16 फरवरी 2023 तक चलेगी।
विज्ञापन
इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) में कुल 255 नाविक (जनरल ड्यूटी और डोमेस्टिक ब्रांच) पद पर भर्ती के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस भर्ती के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को गणित और भौतिकी विषयों के साथ इंटरमीडिएट या गणित और भौतिकी विषयों के साथ 12 वीं कक्षा पास होना चाहिए। जबकि नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 साल से 22 साल के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन