फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS SO Score Card 2022 released; here’s how to download from ibps.in Sarkari Naukri Result

IBPS SO Score Card: आईबीपीएस एसओ भर्ती परीक्षा के स्कोर कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Tue, 24 Jan 2023 10:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 10:41 PM IST
सार

Sarkari Naukri Result IBPS SO Score Card 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (CRP SPL-XII) की प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम स्कोर कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
IBPS SO Score Card 2022 released; here’s how to download from ibps.in Sarkari Naukri Result
IBPS SO Score Card 2022 Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS SO Score Card 2022 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (CRP SPL-XII) की प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपने IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के स्कोर कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) विशेषज्ञ अधिकारियों प्रारंभिक परीक्षा 31 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 17 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का अंतिम दिन 29 जनवरी, 2023 है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जनवरी में होने वाली इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान ने साक्षात्कार के लिए अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की पंजीकरण संख्या-वार सूची भी जारी की है। आईबीपीएस की ओर से विशेषज्ञ अधिकारियों  की भर्ती के लिए शॉर्ट लिस्ट क्वालिफाई उम्मीदवारों के साक्षात्कार फरवरी में होंगे। अधिसूचना में कहा गया है, साक्षात्कार के समय विज्ञापन या कॉल लेटर में निर्धारित सभी दस्तावेज बिना किसी अपवाद के प्रस्तुत किए जाने चाहिए। 
 

IBPS SO Score Card 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    CRP-SPL-XII के लिए व्यू स्कोर लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed