फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ibps rrb recruitment 2021 today is last day for 12 thousand posts

अवसर: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के 12 हजार पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

Mon, 28 Jun 2021 10:54 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 28 Jun 2021 10:54 AM IST
सार

  • देशभर के कई क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में निकली 12 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए आज आवेदन की आखिरी तिथि है।

विज्ञापन
ibps rrb recruitment 2021 today is last day for  12 thousand posts
IBPS

विस्तार

देशभर के कई क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में निकली बंपर भर्तियों के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज यानी कि 28 जून को है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आज हर हाल में कर लें। अभ्यर्थी ibpsonline.ibps.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन



ये नौकरियां इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1, स्केल-2, स्केल-3 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 12,097 है। दरअसल, आईबीपीएस सालाना राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में भर्ती आयोजित करता है। इस बार आईबीपीएस की ओर से ऑफिसर स्केल ग्रुप ए और बी पदों तथा ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए भर्ती आयोजित कर रहा है। इन रिक्तियों के चयन के जरिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 43 ग्रामीण बैंकों के 12,097 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपीपीएससी भर्ती 2021: शासकीय संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन शुरू


इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 850 रुपये देना होगा। इन विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए स्नातक और कप्यूटर की जानकारी मांगी गई है। वहीं, ऑफिस स्केल - 1 असिस्टेंट मैनेजर के लिए भी स्नातक एवं कप्यूटर की जानकारी मांगी गई है।  प्री-एग्जाम के लिए लेटर डाउनलोड करने की तिथि9 जुलाई है। वहीं, प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 19 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक है। आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा (ऑफिसर स्केल- I और ऑफिस असिस्टेंट) - 1, 7, 8, 14, 21 अगस्त को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed