फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 28 Jun 2021 03:01 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 28 Jun 2021 03:01 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE new jobs Updates 28 june apply now
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:01 PM, 28-Jun-2021

Sarkari Naukri LIVE : पीआरएससी ने निकालीं हैं नौकरियां, 20 जुलाई तक करें आवेदन

पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर (PRSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए साइंटिस्ट, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
01:56 PM, 28-Jun-2021

Govt Jobs : भारतीय तटरक्षक बल के पदों पर 4 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर 4 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है।

 
विज्ञापन
12:49 PM, 28-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: आईसीजी में जनरल ड्यूटी और तकनीकी ्अधिकारी की भर्तियां

आईसीजी सहायक कमांडेंट अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल ड्यूटी के 40 पदों को भरा जाएगा। वहीं, तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) अधिकारियों के 10 पदों भर भर्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि आईसीजी की ये रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।

पदों का विवरण
जनरल ड्यूटी - 40 पद
तकनीकी (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल) - 10 पद

प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB) में उपस्थित होने के लिए योग्य उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र 20 जुलाई से जारी 

 
11:54 AM, 28-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर ने निकाली हैं विभिन्न पदों पर नौकरियां

पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर ((PRSC) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां साइंटिस्ट, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर के पदों के लिए हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 5 है।

पीआरएससी भर्ती 2021 की रिक्तियों का विवरण
साइंटिस्ट- 1 पद
मल्टी टास्किंग एक्जीक्यूटिव- 1 पद
प्रोग्रामर - 1 पद
वेब एप्लिकेशन डेवलपर - 2 पद
 
10:57 AM, 28-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के 12 हजार पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

देशभर के कई क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में निकली बंपर भर्तियों के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज यानी कि 28 जून को है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आज हर हाल में कर लें। अभ्यर्थी ibpsonline.ibps.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
10:07 AM, 28-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: सीआरपीएफ में इन पदों पर निकली हैं नौकरियां

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल/इंजीनियर ) पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के जरिए इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। असिस्टेंट कमांडेंट की कुल रिक्तियों की संख्या 25 है। सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 30 जून से होगी। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 29 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:27 AM, 28-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: पंजाब पुलिस में 4 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्तियां

पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए 4 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की गई है।  मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुल 4362 कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की है। कुल रिक्तियों में 33 फीसदी भर्तियां महिलाओं की होगी। पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई में होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। लिखित परीक्षा 25 और 26 सितंबर को होगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन रिक्तियों के लिए अभी आवेदन की आखिरी तारीख जारी नहीं की गई है।
 
08:54 AM, 28-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: सीआरपीएफ में इन पदों पर निकली हैं नौकरियां

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल/इंजीनियर ) पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के जरिए इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। असिस्टेंट कमांडेंट की कुल रिक्तियों की संख्या 25 है। सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 30 जून से होगी। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 29 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। 

 
08:29 AM, 28-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: ओडिशा पुलिस में 477 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां

ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया  शुरू हो चुकी है। कुल रिक्तियां 477 हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए odishapolice.gov के जरिए इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई है। भर्ती परीक्षा की टेंटेटिव तारीख 6 अगस्त से लेकर 16 अगस्त के बीच है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

उनकी उम्र 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। 
07:53 AM, 28-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: ग्रामीण बैंक में निकली हैं भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारीख आज

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सनल सिलेक्शन द्वारा ग्रामीण बैंक में निकली भर्तियों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है, जिसमें IBPS ने देश की तमाम प्रतिष्ठित ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट व ऑफिसर स्केल-I,II और III के अंतर्गत कई उच्च पदों समेत कुल 12, 810 पदों भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के लिए 8 जून 2021 से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई थी, जिसके लिए अंतिम तारीख आज यानी कि 28 जून है। इसलिए ऐसे में बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें, और इस भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए पूरे फोकस के साथ अपनी तैयारी भी शुरू कर दें। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed