फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ibps rrb po result 2021 declared at ibps.in direct link to download result

IBPS RRB PO Result 2021: आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल-1 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित

Tue, 24 Aug 2021 07:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 24 Aug 2021 07:54 PM IST
सार

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने मंगलवार, 24 अगस्त को CRP-RRB-X ऑफिसर स्केल-I प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
ibps rrb po result 2021 declared at ibps.in direct link to download result
आईबीपीएस आरआरबी पीओ रिजल्ट 2021 - फोटो : social media

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने मंगलवार, 24 अगस्त को CRP-RRB-X ऑफिसर स्केल-I प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो आईबीपीएस अधिकारी स्केल-1 प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम ibps.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल-1 प्रारंभिक परिणाम 2021 की देखने के लिए सीधा लिंक भी यहां दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि संस्थान ने इस साल आरआरबी पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए कुल 10,000+ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आईबीपीएस आरआरबी प्रोबेशनरी ऑफिसर स्केल-1 प्रारंभिक परिणाम 2021 की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को फाॅलो करें :-

विज्ञापन
  • उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • CRP-RRB-X ऑफिसर स्केल-I प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। 
  • आवश्यकतानुसार अपनी जानकारियां दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • आईबीपीएस आरआरबी प्रोबेशनरी ऑफिसर स्केल-1 प्रारंभिक परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आप अपना विवरण देखकर इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लें।

 
45 मिनट की परीक्षा की अवधि
आईबीपीएस आरआरबी प्रोबेशनरी ऑफिसर स्केल-1 प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय परीक्षण प्रश्न थे। कुल 40 प्रश्न रीजनिंग से और 40 क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन से पूछे गए थे। इस परीक्षा की अवधि 45 मिनट थी।


आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2021 रिक्तियों का विवरण

  • पद का नाम - कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय)
    • पदों की संख्या - 5305
  • पद का नाम - अधिकारी स्केल- I (सहायक प्रबंधक)
    • पदों की संख्या - 4183
  • पद का नाम - अधिकारी स्केल- II (सामान्य बैंकिंग अधिकारी (प्रबंधक)
    • पदों की संख्या - 906
  • पद का नाम - अधिकारी स्केल- II (सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी)
    • पदों की संख्या - 59
  • पद का नाम - अधिकारी स्केल- II (चार्टर्ड अकाउंटेंट)
    • पदों की संख्या - 30
  • पद का नाम - अधिकारी स्केल- II (विधि अधिकारी)
    • पदों की संख्या - 27
  • पद का नाम - अधिकारी स्केल- II (ट्रेजरी मैनेजर)
    • पदों की संख्या - 10
  • पद का नाम - अधिकारी स्केल- II (विपणन अधिकारी)
    • पदों की संख्या - 43
  • पद का नाम - अधिकारी स्केल- II (कृषि अधिकारी)
    • पदों की संख्या - 25
  • पद का नाम - अधिकारी स्केल- III
    • पदों की संख्या - 210 
       
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed