{"_id":"66f7e34e9a909c96b10406c5","slug":"ibps-rrb-13th-admit-card-out-now-read-the-steps-to-download-hall-ticket-here-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IBPS RRB 13th Admit Card: आईबीपीएस ने जारी किया ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IBPS RRB 13th Admit Card: आईबीपीएस ने जारी किया ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Sat, 28 Sep 2024 04:37 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:37 PM IST
सार
IBPS RRB 13th Admit Card 2024: आईबीपीएस आरआरबी ने ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS RRB 13th Admit Card 2024: इस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल (IBPS) द्वारा ऑफिस असिस्टेंट मेंस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (https://ibps.in) के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून, 2024 से शुरू हुई और 30 जून, 2024 तक चली। ऑफिस असिस्टेंट के लिए मुख्य परीक्षा 6 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इतने पदों पर होगा चयन
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ऑफिस असिस्टेंट के कुल 5585 पदों को भरना है, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 2332 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 536, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1313 पद, अनुसूचित जाति के लिए 938 और अनुसूचित जनजाति के 466 पद शामिल है।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाएं।
- "सामान्य भर्ती प्रक्रिया- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चरण XIII" पर क्लिक करें।
- "सीआरपी-आरआरबी-XIII-ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा कॉल लेटर" वाले टेक्स्ट पर क्लिक करें ।
- स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ दिखाई देगा, अपना पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें ।
- कैप्चा बॉक्स में कैप्चा भरें और "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।