फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Recruitment Sarkari Naukri 2020 vacancies for 2557 Clerk posts last date to apply

IBPS Clerk 2020: सरकारी बैंकों में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि आज

Wed, 23 Sep 2020 11:41 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 23 Sep 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
IBPS Recruitment Sarkari Naukri 2020 vacancies for 2557 Clerk posts last date to apply

IBPS Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने देशभर में विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के 2557 रिक्त पदों के लिए आवेदन आवेदन आमंत्रित किए हैं।  जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 23 सितंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। ये भर्तियां ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में रिक्त पदों के लिए की जाएंगी। आवेदन करने से पहले इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर देखें। इसके लिए आप संबंधित वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर इस खबर में आगे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर...

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 02 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 सितंबर, 2020

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु 20 तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। 

शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना चाहिए। अन्य डिग्री व डिप्लोमा के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।

ये भी पढ़ें- IBPS Clerk परीक्षा 2020: जानें क्लर्क की सैलरी, भत्ता और सरकारी लाभ

आवेदन प्रक्रिया :

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए ही स्वीकार किए जाएंगे। 

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- Crack IBPS Clerk 2020: इन टिप्स की मदद से प्रीलिम्स में गणित सेक्शन में पाएं 35 में 35 अंक


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed