IBPS Recruitment 2022: रिसर्च एसोसिएट की पोस्ट पर करें आवेदन, सालाना वेतन 12 लाख रुपये तक होगा
IBPS Research Associate Recruitment 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने रिसर्च एसोसिएट (ग्रेड 'ई') पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत सालाना वेतन करीब 12 लाख रुपये तक है।
विस्तार
IBPS Research Associate Posts Recruitment 2022: शोध क्षेत्र में काम करने और रिसर्च एसोसिएट बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आईबीपीएस यानी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत सालाना वेतन करीब 12 लाख रुपये तक है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने रिसर्च एसोसिएट (ग्रेड 'ई') पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
IBPS Recruitment 2022: आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई
आईबीपीएस रिसर्च एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नौकरी के लिए साइकोमेट्रिक्स / मनोवैज्ञानिक माप के क्षेत्र में प्राथमिकता पहचानने की योग्यता और रिसर्च प्रोजेक्ट का आकलन करने के लिए डिजाइन, डेवलेपमेंट टाइप एप्टीट्यूड और अचीवमेंट टेस्ट, प्रोजेक्ट डीलिंग और डिपार्टमेंटल कोर्डिनेशन की योग्यता की आवश्यकता है।
IBPS Recruitment 2022 रिक्ति विवरण
रिक्त पद का नाम : रिसर्च एसोसिएट्स
पोस्ट एवं पे ग्रेड : ई (E)
मूल वेतन : 44,900/- रुपये प्रति माह
भत्ते एवं लाभ सहित कुल वार्षिक वेतन : लगभग 12 लाख रुपये प्रति वर्ष
पोस्टिंग का स्थान : आईबीपीएस, मुंबई
चयन प्रक्रिया : ऑनलाइन परीक्षा, आइटम राइटिंग एक्सरसाइज, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू।
IBPS Recruitment 2022 रिसर्च एसोसिएट के लिए योग्यता मानदंड
आईबीपीएस रिसर्च एसोसिएट (ग्रेड 'ई') पद के लिए आवेदक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से 55 फीसदी अंकों के साथ मनोविज्ञान/ शिक्षा/ मनोवैज्ञानिक माप/ साइकोमेट्रिक्स/ मैनेजमेंट/ या साइकोमेट्रिक्स / मैनेजमेंट में एचआर स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम कार्य अनुभव के तौर पर अधिमानतः अकादमिक अनुसंधान / परीक्षण विकास में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए तथा कंप्यूटर चलाने में दक्षता जरूरी है।