फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO Recruitment 2021 Admit card released for the recruitment on the post of 4135 po by ibps, candidates know how to download here

IBPS PO Recruitment 2021: पीओ भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए , उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 20 Nov 2021 01:38 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 01:38 PM IST
सार

IBPS PO Recruitment 2021: आईबीपीएस द्वारा इस प्रवेश पत्र को 4 और 11 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4135 पीओ के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन
IBPS PO Recruitment 2021 Admit card released for the recruitment on the post of 4135 po by ibps, candidates know how to download here
IBPS PO Recruitment 2021 - फोटो : My result plus

विस्तार

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आज 20 नवंबर 2021 को पीओ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। यह प्रवेश पत्र प्रारंभिक परीक्षा के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आईबीपीएस द्वारा इस प्रवेश पत्र को 4 और 11 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए जारी किया गया है।परीक्षा का आयोजन सभी तरह की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया जाएगा।  इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आईबीपीएस द्वारा विभिन्न बैंकों के अंतर्गत कुल 4135 पीओ के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


11 दिसंबर तक कर पाएंगे डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र 11 दिसंबर 2021 तक डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि, आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में समस्या आ सकती है। इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र सबसे जरूरी
उम्मीदवार परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र और वैद्य फोटो पहचान पत्र को लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी जरूरी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और इसका पालन करें।  उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बहुत अधिक जरूरी है। बिना इसके किसी को भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर बोर्ड से संपर्क करें। अधिक जानकारी और परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जा सकते हैं। 

प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप नए पेज पर आ जाएंगे, यहां CRP PO  XI के लिंक पर क्लिक करें।
4. मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड आदि भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
6. इसे चेक कर लें और डाउनलोड कर के प्रिंट भी निकलवा लें।

डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें । 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed