IBPS PO Prelims Scorecard: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें चेक
IBPS PO Prelims Scorecard: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
IBPS PO Prelims Result Scorecard Out: भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड की जांच और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 18 अक्तूबर 2023 को जारी हो चुका है। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड 25 अक्तूबर से 05 नवंबर 2023 तक वेबसाइट पर रहेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ प्री रिजल्ट के बाद अब क्या?
जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी और इसमें 155 प्रश्न होंगे। कुल अंक 200 हैं और परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। प्रत्येक उम्मीदवार को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के प्रत्येक परीक्षण में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी और साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने पर विचार करने के लिए न्यूनतम कुल अंक भी प्राप्त करना होगा।
इन बैंकों में होगी भर्ती
-
बैंक ऑफ इंडिया 224 पद
-
केनरा बैंक 500 पद
-
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 2000 पद
-
पंजाब नेशनल बैंक 200 पद
-
पंजाब एंड सिंध बैंक 125 पद
IBPS PO स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड
-
आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होम पेज पर आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।