IBPS PO Recruitment 2023: आईबीपीएस पीओ-एमटी के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
IBPS PO Recruitment 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (सीआरपी पीओ/एमटी 2023) के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया की आवेदन विंडो आज, 21 अगस्त को बंद कर देगा।
विस्तार
IBPS PO-MT Recruitment 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की तरफ से चल प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT 2023) के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया के आवेदन का आज यानी 21 अगस्त 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा शुल्क के भुगतान की विंडो भी आज बंद हो रही है। इस अभियान के तहत 3049 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
IBPS PO आयुसीमा
आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा 01 अगस्त, 2023 को 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
IBPS PO MT शैक्षणिक योग्यता
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास एक वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्ज करना होगा।
IBPS Recruitment आवेदन शुल्क
आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
IBPS PO MT वेतनमान
आईबीपीएस पीओ के पद पर चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 36000 रुपये है। इसके अलावा, प्रोबेशनर्स को विभिन्न भत्ते मिलते हैं। जिनमें वार्षिक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, शहर प्रतिपूरक भत्ता, मकान किराया भत्ता आदि शामिल हैं। इन सबको मिलाकर पीओ को हर महीने 52,630 रुपये का वेतन मिलता है।
IBPS PO 2023 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होमपेज पर पीओ/एमटी पोस्ट 2023 पर क्लिक करें।
-
अब एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
-
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
-
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।