फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO Mains Result 2021-22 declared at ibps.in check IBPS PO Scorecards Sarkari Results

IBPS PO Mains Results: आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट जारी, ऐसे देखें आईबीपीएस पीओ स्कोर कार्ड

Fri, 11 Feb 2022 12:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 12:41 PM IST
सार

IBPS PO Mains Results Scorecards: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2021-22 के परिणाम जारी हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन एग्जाम 2022 के स्कोर कार्ड देख सकते हैं। 

विज्ञापन
IBPS PO Mains Result 2021-22 declared at ibps.in check IBPS PO Scorecards Sarkari Results
IBPS PO Mains Result Out 2021-22 - फोटो : Social Media

विस्तार

IBPS PO Mains Result 2021-22: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2021-22 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन एग्जाम 2022 के स्कोर कार्ड देख सकते हैं। 

विज्ञापन

रिजल्ट अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए परिणाम 16 फरवरी तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपने परिणाम की जांच कर लें। उम्मीदवार जो आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना आईबीपीएस पीओ पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 22 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन

पीओ मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर और 25 अंकों के लिए डिस्क्रिप्टिव टाइप का पेपर शामिल था। किसी भी शंका या जिज्ञासा समाधान के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS PO Mains Result 2021-22: ऐसे देखें पीओ स्कोर कार्ड

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेब साइट - ibps.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर, "सीआरपी-पीओ/एमटीएस-XI के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपको एक नए वेब पेज पर निर्देशित किया जाएगा।
  4. यहां अपने आईबीपीएस पीओ रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
  5. इसके बाद अब सबमिट/ लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपका आईबीपीएस पीओ मेन्स परिणाम 2021-22 का स्कोर कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
  7. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।

IBPS PO भर्ती अब साक्षात्कार में लेना होगा भाग

जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आईबीपीएस ने आईबीपीएस पीओ साक्षात्कार तिथि 2021 घोषित नहीं की है, लेकिन संभावना है कि साक्षात्कार फरवरी के अंत या मार्च में आयोजित किए जा सकते हैं। इससे पहले आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम 13 जनवरी, 2022 को घोषित किया गया था और स्कोरकार्ड 19 जनवरी, 2022 को जारी किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed