IBPS PO Result: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा परिणाम जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IBPS PO Mains Result 2019 : इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा IBPS पीओ मुख्य परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अब अपने परीक्षा परिणाम को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं।
बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों में 12, 13 और 19 अक्टूबर, 2019 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा 30 नवंबर, 2019 को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अपने परिणाम को ऑनलाइन वेबसाइट पर 08 जनवरी, 2020 तक ही देख सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्य से विभिन्न बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 4336 पद भरे जाएंगे।
योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा के परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS पीओ मुख्य परीक्षा 2019 के परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
चरण 2 : सीआरपी पीओ / एमटी-आईएक्स मुख्य परीक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : एक नया पृष्ठ खुलेगा जहां उम्मीदवारों को मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
चरण 4 : लॉगिन बटन पर क्लिक करें और अपने परिणाम को चेक करें।
चरण 5 : अब स्क्रीन से अपने परिणाम को डाउनलोड करें।
चरण 6 : परिणाम की एक हार्ड कॉपी आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
IBPS पीओ मुख्य परीक्षा परिणाम के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE : आरबीआई, दिल्ली पुलिस समेत कई विभागों बंपर भर्तियां
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।