फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Notification

बैंक में खुला नौकरी का पिटारा, यहां भरें फॉर्म

Thu, 18 Jun 2015 08:13 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
IBPS Notification

इंडियन बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी-सीडब्ल्यूई-IV की परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। जारी विज्ञप्ति में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी स्केल-I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ली जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत अधिकारी स्केल-II के विशेषज्ञ वर्ग के अतिरिक्त सभी पदों के लिए स्नातक की डिग्री व निर्धारित अनुभव का होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त पदों के अनुसार अलग-अलग स्ट्रीम के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विशेषज्ञ वर्ग में पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर आयु सीमा के तहत अधिकारी स्केल-II, III के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकारी स्केल-I और ऑफिस असिस्टेंट के लिए 18 वर्ष है। अधिकतम आयु अधिकारी स्केल-I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट के लिए क्रमशः 30, 32, 40 और 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी।

विज्ञापन

08 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

IBPS Notification

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार्य किये जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य आवेदक आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार पूरा करें। इन पदों पर आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 8 जुलाई, 2015 और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2015 है।

विज्ञापित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे। ऑनलाइन परीक्षा सितंबर, 2015 में आयोजित की जाएगी। निर्धा‌रित मानकों से उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्‍ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed