IBPS Exam Dates 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने सीआरपी (CRP) ऑनलाइन मेन परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। आरआरबी, पीओ और क्लर्क परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर RRB, PO और क्लर्क (Clerk) परीक्षाओं की तारीख जारी की गई है।
IBPS Exam Dates 2021: आरआरबी, पीओ व क्लर्क परीक्षाओं की तारीख जारी, पढ़िए शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 जनवरी 2021 से शुरू होंगी परीक्षाएं
आरआरबी, पीओ और क्लर्क की परीक्षा 30 जनवरी 2021 से शुरू होंगी और 28 फरवरी 2021 को खत्म होंगी। इन परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-RSMSSB JE Exam 2020: प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित, 1054 पदों पर होंगी भर्तियां, पढ़ें पूरा शेड्यूल
ऑफिसर स्केल-I ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) 30 जनवरी, 2021 20 फरवरी, 2021IBPS परीक्षा डेट 2021
प्रक्रिया
पदों का नाम
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए टेंटेटिव दिनांक
CRP RRB IX
CRP PO/MT X
परिवीक्षाधीन अधिकारी / प्रबंधन प्रशिक्षु
4 फरवरी , 2021
CRP Clerks X
क्लर्क
28 फरवरी , 2021
CRP RRB IX ऑफिसर स्टेल-1 और ऑफिस असिस्टेंट्स (मल्टिपरपज) के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा क्रमश: 30 जनवरी 2021 और 20 फरवरी 2021 को होगी। सीआरपी पीओ/एमटी X- प्रोबेश्नरी ऑफिसर्स / मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा क्रमश: 4 फरवरी 2021 को होगी। सीआरपी क्लर्क X- क्लर्क के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा 28 फरवरी 2021 को होगी।
इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरियां, सैलरी 1.42 लाख तक, ऐसे जल्द करें आवेदन
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का करना होगा पालन
इन परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। परीक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए संचालित होंगी और अभ्यर्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बता दें कि इन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी अभी 9 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई है, जिसकी आखिरी तारीख 9 नवंबर है।
इसे भी पढ़ें-JOBS: ये हैं वो 5 नौकरियां जिनके लिए आप नवंबर और दिसंबर में कर सकते हैं आवेदन
कमेंट
कमेंट X