IBPS Clerk 2025: क्लर्क भर्ती के लिए क्या है अधिकतम आयु सीमा? इस दिन बंद होगी पंजीकरण विंडो, तुंरत करें आवेदन
IBPS Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। लेकिन आवेदन करने से पहले आयु सीमा और लास्ट डेट की जानकारी जानना बेहद जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS Clerk Age Limit: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से जारी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 28 अगस्त तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में कुल 10,277 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
लेकिन आवेदन से पहले उम्मीदवारों के मन में एक महत्वपूर्ण सवाल है कि IBPS क्लर्क भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा कितनी है? आइए जानते हैं विस्तार से...
कितनी होनी चाहिए अधिकतम आयु सीमा?
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु 1 अगस्त 2025 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1997 से पहले तथा 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, सरकार की आरक्षण नीति के तहत आयु सीमा में छूट भी दी गई है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
किन बैंकों में होगी भर्ती?
इस भर्ती प्रकिया के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक समेत 11 सरकारी बैंकों में उम्मीदवार कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा और ऑनलाइन मेन्स परीक्षा के आधार पर होती है। प्रीलिम्स परीक्षा में 100 प्रश्नों के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें इंग्लिश लेंग्वेज के 30 प्रश्न (30 अंक), न्यूमेरिकल एबिलिटी के 35 प्रश्न (35 अंक) और रीजनिंग एबिलिटी के 35 प्रश्न (35 अंक) शामिल होंगे।
प्रत्येक गलत उत्तर पर प्री और मेन्स दोनों ऑब्जेक्टिव टेस्ट में 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। फाइनल मेरिट केवल मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि परीक्षा सेंटर किसी अन्य राज्य में भी हो सकता है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर “IBPS Clerk Recruitment 2025” या “CRP Clerks-XV” के लिए Apply Online लिंक ढूंढ़ें और उस पर क्लिक करें।
- New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
- लॉगइन करके अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, पता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- तय फॉर्मेट और साइज में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- सब कुछ ध्यान से जांचें, फिर सबमिट कर दें।