फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk Prelims Result 2023 released know how to check at ibps.in

IBPS Clerk Prelims Result 2023: क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 14 Sep 2023 05:58 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 14 Sep 2023 05:58 PM IST
सार

IBPS Clerk Prelims: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
IBPS Clerk Prelims Result 2023 released know how to check at ibps.in
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS Clerk Prelims Result 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्लर्क भर्ती के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया (CRP) की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर 21 सितंबर 2023 तक रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। यह भर्ती अभियान 4045 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 01 जुलाई से शुरू हुई थी, जबकि ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2023 तक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 अगस्त को जारी किया गया था। जबकि रिजल्ट 14 सितंबर को जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा 07 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। जबकि परीक्षा का एडमिट भी परीक्षा से पहले जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

IBPS Clerk ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सीआरपी लिपिक परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपके परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed