IBPS Clerk Mains 2022: कल होगी आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा, जान लें पेपर पैटर्न और जरूरी नियम
IBPS Clerk Mains 2022: जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS Clerk Mains 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान/IBPS की ओर से क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन कल यानि शनिवार 08 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की जानी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए हम लेकर आए हैं परीक्षा से जुड़े अहम गाइडलाइंस की सूची और पेपर का पूरा पैटर्न जिसे जानना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं....
200 अंकों की होगी परीक्षा
IBPS क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए होगी। परीक्षा के पेपर में कुल 04 सेक्शन होंगे। ये हैं- क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, सामान्य अंग्रेजी, जनरल/फायनेंशल अवेयरनेस, रिजनिंग। उम्मीदवारों से कुल 190 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 02 घंटे और 40 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के 0.25 अंक काटे जाएंगे।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 6000 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।
जानें अहम गाइडलाइंस
- उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, जिससे भीड़ से बचे जा सके।
- उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र लेकर ही आएं, वरना उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
- प्रवेश पत्र को साथ में एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर आएं।
- परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इयरफोन, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ियां या अध्ययन सामग्री जैसे कोरा कागज, किताबें, नोटबुक आदि जैसी कोई भी प्रतिबंधित सामाग्री लेकर न आएं।
- उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
- परीक्षा केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- उम्मीदवार परीक्षा समाप्त होने के बाद ही अपनी सीट को छोड़ें।