फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk 2025: Opportunity for Graduates in Banking Sector, Apply Now for 10277 Vacancies Before Last Date

IBPS Clerk 2025: स्नातक डिग्री वालों के लिए बैंक में नौकरी का मौका! 10000+ पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

Mon, 18 Aug 2025 11:27 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 18 Aug 2025 11:27 AM IST
सार

IBPS Clerk 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।  21 अगस्त 2025 आवेदन की आखिरी तारीख है और अभी तक आवेदन न करने वाले उम्मीदवारों के पास अब बहुत कम समय बचा है। अभ्यर्थी 10277 पदों के लिए तुरंत ऑनलाइन आवेदन करें।

विज्ञापन
IBPS Clerk 2025: Opportunity for Graduates in Banking Sector, Apply Now for 10277 Vacancies Before Last Date
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

विस्तार

IBPS Clerk Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी क्लर्क भर्ती 2025 अधिसूचना के तहत 10,277 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास आवेदन करने के लिए सीमित समय बचा है। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द ibps.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

विज्ञापन

किन बैंकों में होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रकिया के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक समेत 11 सरकारी बैंकों में उम्मीदवार कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता की आवश्यकता होती है। उम्मीदवार के पास पंजीकरण की तिथि पर एक वैध अंक पत्र/प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आयु सीमा: आवेदक की आयु 1 अगस्त 2025 को न्युनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1997 से पहले तथा 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, सरकार की आरक्षण नीति के तहत आयु सीमा में छूट भी दी गई है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

IBPS क्लर्क भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है। ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा और ऑनलाइन मेन्स परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं, जो कि कुल 100 अंकों के होते हैं। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न (30 अंक), न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 प्रश्न (35 अंक), और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न (35 अंक) शामिल होते हैं।

मेन्स परीक्षा में कुल 160 मिनट में 190 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि 200 अंकों के होंगे। इसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 प्रश्न (50 अंक), जनरल इंग्लिश से 40 प्रश्न (40 अंक), रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न (60 अंक), और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न (50 अंक) होंगे।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। ध्यान दें कि फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “IBPS Clerk Recruitment 2025” या “CRP Clerks-XV” के लिए Apply Online लिंक ढूंढ़ें और उस पर क्लिक करें।
  • New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा।
  • लॉगइन करके अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, पता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • तय फॉर्मेट और साइज में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सब कुछ ध्यान से जांचें, फिर Submit कर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed