IBPS Clerk 2023: आईबीपीएस क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई
IBPS Clerk 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की तरफ से क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त कर दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS Clerk 2023 Recruitment: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की तरफ से क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 जुलाई 2023 को समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
बता दें कि पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2023 तक थी, जिसे बढ़ाकर 28 जुलाई 2023 तक कर दिया गया था, जो आज समाप्त हो रही है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 01 जुलाई को खोली गई। इस भर्ती अभियान के माध्यम से क्लर्क की कुल 4545 रिक्तियां भरी जाएंगी।
आईबीपीएस क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2023 में आयोजित होने वाली है। परीक्षा का परिणाम सितंबर/अक्तूबर 2023 में घोषित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2023 में आयोजित की जाएगी।
IBPS Clerk 2023 आवेदन शुल्क
एससी/एसटी,पीडब्ल्यूबीडी/EXSM श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये लागू है।IBPS Clerk 2023 शैक्षणिक योग्यता
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता। उम्मीदवार के पास वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत इंगित करना चाहिए।
परीक्षा विवरण
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाली है। परिणाम सितंबर/अक्तूबर 2023 में घोषित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 07 अक्तूबर 2023 को आयोजित की जाएगी।
IBPS Clerk 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।
-
अब, 'सीआरपी क्लर्क-XIII' भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करें।
-
'नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें।
-
अब फॉर्म भरें, और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और विवरण सत्यापित करें।
-
आवेदन जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें