फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk 2019 Prelims Admit card out, Download with direct link at ibps official website

IBPS Clerk 2019: प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है लिंक

Tue, 26 Nov 2019 01:12 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 26 Nov 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
IBPS Clerk 2019 Prelims Admit card out, Download with direct link at ibps official website
सांकेतिक तस्वीर

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS - Institute of Banking Personnel Selection) ने क्लर्क के पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर 26 नवंबर 2019 को अपलोड किए गए हैं। 

विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में आगे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


आईबीपीएस क्कलर्क प्रारंभिक परीक्षा (IBPS clerk pre exam 2019) का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 7, 8, 14 और 21 जनवरी 2019 को किया जाएगा। संस्थान के अनुसार, इस परीक्षा का परिणाम भी दिसंबर 2019 में ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE Updates: रेलवे के साथ नौसेना में भी भर्तियां, मौका छूट न जाए

ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न

परीक्षा    सवाल     अंक     समय

अंग्रेजी         30        30     20 मिनट
न्यूमेरिकल    35         35     20 मिनट
रीजनिंग       35         35     20 मिनट
कुल          100        100    60 मिनट

इस परीक्षा के संबंध में आईबीपीएस द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के तीनों भागों में पास होना जरूरी है। इसके आधार पर ही उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : RRC: रेलवे में फिर 10वीं पास के लिए हजारों पद खाली, आवेदन का सीधा लिंक है यहां

आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर 8 दिसंबर 2019 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी 2020 को किया जाना है। इसके लिए एडमिट कार्ड दिसंबर में जारी किए जाएंगे।

IBPS Clerk Preliminary exam admit card 2019: इसे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed