{"_id":"5e564a158ebc3ef3fd731434","slug":"ibm-nasscom-makes-over-2-500-students-employment-jobs-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"2500 स्टूडेंट्स को मिलेगी नौकरी, IBM और NASSCOM में मौके","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
2500 स्टूडेंट्स को मिलेगी नौकरी, IBM और NASSCOM में मौके
Wed, 26 Feb 2020 04:06 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 26 Feb 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉफ्टवेयर कंपनी आईबीएम (IBM) और नैसकॉम (NASSCOM) फाउडेंशन विधार्थियों के लिए नौकरी लेकर आया है। आईबीएम और नैसकॉम ने संयुक्त रूप से एक नए प्रोग्राम की घोषणा की है जिसके तहत 23 कॉलेजों के 2500 से ज्यादा स्टूडेंट्स को नौकरी का सुनहरा मौका मिलेगा। यह मौका न्यू-कॉलर एम्प्लॉयबिलिटी स्किल प्रोग्राम के तहत मिलेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को एक सर्टिफिकेट कॉर्स करना होगा जो कि डेटा साइंस और क्लाउड कंप्यूटिंग पर आधारित होगा।
विज्ञापन
कर्नाटक, एनसीआर और हरियाणा क्षेत्र के 23 कॉलेजों में यह सर्टिफिकेट कोर्स होगा जो कि स्टूडेंट्स के लिए नौकरी का दरवाजा खोलेगा। यह स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम होगा जिसके तहत अभी 750 स्टू़डेंट्स को नौकरी ऑफर की जा चुकी है। इसमें 60 फीसदी से ज्यादा लड़कियां हैं। इस नए प्रोग्राम को आईबीएम द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत इन कॉलेजो में शुरू किया जाएगा। इनमें विद्यार्थी न्यू एज टेक्नोलॉजी जैसे कि डाटा साइंस और क्लाउड कम्युटिंग का प्रशिक्षण लेंगे और उनके लिए रोजगार का दरवाजा खुलेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- SSC: हरियाणा में निकली सरकारी नौकरी, महीने में मिलेगी 1.5 लाख सैलरी
विज्ञापन
नैसकॉम के फाउंडर अशोक पमेदी का कहना है कि हम इस नए इनिशिएटिव को सफल होते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आईबीएम के साथ इस पार्टनशिप को साझा करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह प्रोग्राम नॉन टेक इंस्टीट्यूट के 25 सौ से ज्यादा विद्यार्थियों के लिए नौकरी के दरवाजे खोलेगा।