फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IB ACIO Result 2021 Released on mha.gov.in know how to check it here sarkari result

IB ACIO Result: आईबी ने जारी किया एसीआईओ भर्ती का अंतिम परिणाम, ऐसे चेक करें

Fri, 15 Apr 2022 11:15 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 11:15 AM IST
सार

IB ACIO Result: इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल दो हजार रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी, ग्रेड- II / एसीआईओ- II के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
IB ACIO Result 2021 Released on mha.gov.in know how to check it here sarkari result
IB ACIO Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

IB ACIO Result: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी, ग्रेड- II / एसीआईओ- II के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। अब परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और सभी चरणों में भाग लिया था, वह अपना परिणाम इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। 

विज्ञापन

IB ACIO Result: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने केंद्रीय खुफिया अधिकारी, ग्रेड- II / एसीआईओ- II का परिणाम टीयर-1, टीयर-2 परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवारों की ओर से किए गए उनके प्रदर्शन के आधार पर किया है। संस्थान की ओर से  टीयर-1 परीक्षा का आयोजन 18 से लेकर 20 फरवरी, 2021 तक किया गया था। वहीं, टीयर-2 परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की गई थी। इसके बाद टीयर -3 के रूप में साक्षात्कार का आयोजन हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IB ACIO Result: इतने पदों पर होगी भर्ती
इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल दो हजार रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी, ग्रेड- II / एसीआईओ- II के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

IB ACIO Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो के परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब ctrl + F के माध्यम से अपना रोल नंबर खोजें।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed