फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IB ACIO Recruitment 2025: Govt Job with ₹44900 Salary for 27-Year-Olds, Last Day to Apply Today

IB ACIO: 27 साल आयु वालों के लिए 44900 रुपये सैलरी वाली नौकरी; आज बंद हो रही पंजीकरण विंडो, तुंरत करें आवेदन

Sun, 10 Aug 2025 08:31 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 10 Aug 2025 08:31 AM IST
सार

IB ACIO Apply Online: इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। 27 वर्ष तक के उम्मीदवारों को 44,900 रुपये सैलरी वाली इस सरकारी नौकरी के लिए आज ही आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
IB ACIO Recruitment 2025: Govt Job with ₹44900 Salary for 27-Year-Olds, Last Day to Apply Today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Intelligence Bureau Recruitment 2025: अगर आप 27 साल तक के हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके पास आज का दिन ही बचा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा निकाली गई ACIO ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 10 अगस्त 2025 है। कुल 3717 पदों के लिए भर्ती की जा रही है और चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये प्रारंभिक वेतन के साथ अन्य भत्ते दिए जाएंगे। यह भर्ती गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs - MHA) के अधीन की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

रिक्तियों का वर्गवार विवरण

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य 1537
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 442
अन्य पिछड़ा वर्ग 946
अनुसूचित जाति 566
अनुसूचित जनजाति 226
कुल पद 3717
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी होनी चाहिए, जो ऑफिस संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक होगी।

आयु सीमा 

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 10 अगस्त 2025 की तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में तीन चरण

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। टियर-I (ऑब्जेक्टिव टेस्ट), टियर-II (वर्णनात्मक परीक्षा) और टियर-III (इंटरव्यू)। टियर-I में 100 अंकों का बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होगा, जिसमें जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश और जनरल स्टडीज से सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

टियर-II परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें निबंध लेखन (30 अंक) और अंग्रेजी समझ व संक्षेप लेखन (20 अंक) शामिल होंगे। इसके बाद टियर-III यानी इंटरव्यू चरण होगा, जो कि 100 अंकों का होगा। 

वेतन

असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II (एग्जीक्यूटिव) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के अंतर्गत वेतनमान मिलेगा, जो कि ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह के बीच होगा। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा मान्य सभी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 650 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले www.mha.gov.in पर जाएं।
  • अब "IB ACIO Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed