IARI ICAR Admit Card: आईएआरआई ने तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया, ऐसे डाउनलोड करें
IARI ICAR Admit Card: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) की ओर से तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 2 मार्च, 4 मार्च और मार्च, 2022 को किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) की ओर से तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 2 मार्च, 4 मार्च और मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में प्रश्न पूछे जाएंगे।
IARI ICAR Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना जन्मतिथि दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) की ओर से तकनीशियन भर्ती के माध्यम से कुल 641 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2021-जनवरी 2022 के बीच आमंत्रित किए गए थे।