IAF Agniveer Result 2022: वायुसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
IAF Agniveer Result 2022: भारतीय वायुसेना (IAF) की ओर से अब इस भर्ती के अगले चरण के तहत शॉर्लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पीएसएल राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IAF Agniveer Result 2022: भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती परीक्षा, 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारी दर्ज कर के लॉगिन करना होगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
IAF Agniveer Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई, 2022 से लेकर 31 जुलाई, 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया था। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 07 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके परिणाम आधिकारिक ई-मेल पर भी भेजे गए हैं।
IAF Agniveer Result 2022: क्या होगा अगला चरण?
भारतीय वायुसेना (IAF) की ओर से अब इस भर्ती के अगले चरण के तहत शॉर्लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पीएसएल राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षा 01 दिसंबर, 2022 को निर्धारित है। वहीं, उम्मीदवारो का इनरोलमेंट 11 दिसंबर, 2022 को होगा।
IAF Agniveer Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे भर्ती परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।