IAF Agniveer Recruitment 2023: अग्निवीर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, जानें कहां-कैसे करें अप्लाई
IAF Agniveer Recruitment 2023: एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
IAF Agniveer Recruitment 2023 Last Date: भारतीय सेना में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एयरफोर्स में जाने का सुनहरा अवसर है। अगर आप 12वीं पास हैं तो अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।
एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 मार्च 2023 से जारी है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 तक थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 04 अप्रैल तक कर दिया गया है।
आवेदन शुल्क
एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा।
पात्रता मापदंड
वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार की जन्मतिथि 26 दिसंबर, 2002 से 26 जून, 2006 के बीच होनी चाहिए। बात करें अगर भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता की तो इसके लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 152.5 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की हाइट न्यूनतम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत 20 मई, 2023 से होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं में गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी के साथ 50 फीसदी अंक हासिल किया हो। उम्मीदवार के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अन्य विषयों के लिए किसी भी विषय से 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
वायु सेना अग्निपथ योजना भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) आदि चरणों से गुजरने के बाद मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन होगा।
ऐसे करें आवेदन
-
अग्निवीर वायु की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन करें।
-
होमपेज पर "उम्मीदवार लॉगइन" टैब पर क्लिक करें।
-
अब "रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
-
अपना विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
-
अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगइन करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवश्यक शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
-
भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।