फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF Agniveer exam will begin tomorrow, Read these tips to score well

IAF: कल से शुरू होगी आईएएफ अग्निवीर वायु परीक्षा, अच्छा स्कोर करने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

Fri, 15 Nov 2024 11:57 AM IST
शाहीन परवीन प्रवेंद्र सिंह बिरला, करिअर एक्सपर्ट
प्रवेंद्र सिंह बिरला, करिअर एक्सपर्ट Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 15 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

IAF: आईएएफ अग्निवीर वायु परीक्षा कल से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
IAF Agniveer exam will begin tomorrow, Read these tips to score well
IAF Agniveer 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

IAF: भारतीय वायु सेना (IAF) की अग्निवीरवायु परीक्षा 16 नवंबर, 2024 से 19 नवंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर पर्ची एवं प्रवेश-पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो लिंक agnipathvayu.cdac.in/ के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आईएएफ अग्निवीर वायु परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए आपको परीक्षा कक्ष में एक पूरे आत्मविश्वास और एक स्पष्ट रणनीति के साथ जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, परीक्षा के दिन कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की लें सही जानकारी 
परीक्षा कल से शुरू होने वाली है। ऐसे में नए विषय/टॉपिक्स को पढ़ने से बचे। परीक्षा की तैयारी के दौरान पढ़े गए विषयों पर भरोसा रखें। जितना हो सके रिवीजन कर लें। इसके अलावा यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

परीक्षा केंद्र पर आपको प्रवेश-पत्र, एक वैध पहचान पत्र और दो फोटो साथ लेकर जाना होगा। प्रयास करें की आज ही एक बार अपने परीक्षा केंद्र हो आएं। इससे आप आखिरी समय के तनाव और भागम-भाग से बच सकेंगे और केंद्र पर समय से पहले और आसानी से पहुंच पाएंगे।

निर्देशों को ध्यान से पढ़ें 
परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में होगी। इसलिए परीक्षा कक्ष में बताए जाने वाले निर्देशों को ध्यान से सुनें। साथ ही कंप्यूटर पर दिखने वाले परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देशों पर भी विशेष ध्यान दें। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे। ऐसे में प्रश्नों को अच्छे से पड़कर ही जवाब दें। काल्पनिक होने से बचें।

विज्ञापन

रणनीतिक तरीके से दें उत्तर 
परीक्षा में सरल और कठिन, दोनों तरह के प्रश्न पूछे जा जा सकते हैं। कठिन प्रश्नों को देखकर घबराएं नहीं। सचसे पहले उन प्रश्नों को हल करें, जिनके बारे में आप पूरी तरह से आश्वस्त हैं। इन प्रश्नों का जवाब देने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप कुछ कठिन प्रश्नों का जवाब बिना किसी घबराहट के दे पाएंगे।

फाइनल सबमिट करने से पहले अपने उत्तरों की समीक्षा अवश्य कर लें। किसी भी गलती या छूटे हुए प्रश्नों पर ध्यान दें। प्रत्येक भाग को उचित समय दें। 

शॉर्ट ट्रिक्स पर दें ध्यान 
अध्ययन के दौरान आपने गणित, भौतिकी और तार्किक एवं बुद्धि परीक्षण के लिए जिन महत्वपूर्ण सूत्रों, अवधारणाओं और शॉर्ट ट्रिक्स का उपयोग किया था, उन्हें एक बार अच्छे से दोहरा लें। परीक्षा के दौरान इनका प्रयोग करने से आप कम समय में ज्यादा प्रश्नों को हल कर पाएंगे।

अंग्रेजी विषय में वाक्य-पूर्ति, पैराग्राफ और बोधात्मक प्रश्नों को हल करके अधिक अंक पाए जा सकते हैं। सामान्य ज्ञान स्कोरिंग विषय है, जो कम समय में ज्यादा अंक दिलाने की क्षमता रखता है। इसलिए इस पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed