{"_id":"63e6147b773600ecd0085b88","slug":"iaf-afcat-2023-admit-card-released-at-afcat-cdac-in-check-direct-link-on-official-website-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IAF AFCAT 2023 Admit Card Out: भारतीय वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IAF AFCAT 2023 Admit Card Out: भारतीय वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Fri, 10 Feb 2023 03:25 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 03:25 PM IST
सार
IAF AFCAT 2023 Admit Card Out: भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार, 10 फरवरी, 2023) IAF AFCAT परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
AFCAT 2023 Admit Card
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
IAF AFCAT 2023 Admit Card Out: भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार, 10 फरवरी, 2023) IAF AFCAT परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना की ओर से AFCAT यानी वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा 24, 25 और 26 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन
IAF AFCAT 2023 दो पारियों में होगी प्रवेश-परीक्षा
इंडियन एयर फोर्स की वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा के तहत पहली पारी का पेपर सुबह 9.45 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पारी का पेपर दोपहर 2.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। IAF एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट आदि विषयों से संबंधित शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IAF AFCAT 2023 Admit Card 2023: कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले उम्मीदवार IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं। -
उपलब्ध IAF AFCAT एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। -
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
भविष्य की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।