डीयू में बनें असिस्टेंट प्रोफेसर, सैकड़ों पद खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने विभिन्न विषयों में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पदों हेतु विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 105 निर्धारित की गई है।
इन पदों में वनस्पति विज्ञान, रसायन, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, शारीरिक शिक्षा, भौतिक शास्त्र, प्राणी शास्त्र व राजनीति विज्ञान विषयों के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में परास्नातक (55 प्रतिशत अंकों के साथ) निर्धारित की गई है।
इसके अलावा आवेदकों को यूजीसी द्वारा आयोजित नेट/एसएलईटी/एसईटी पात्रता परीक्षा पास की होनी चाहिए। शिक्षण कार्य में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। विज्ञापित पदों के लिए 15,600 से 39,100 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
ऑनलाइन आवेदन 03 फरवरी, 2015 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 300 रुपये ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://www.arsdcollege.net/ पर लॉग ऑन करें।