फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC SI Result 2021 Haryana SSC announced the results of SI exam, know how to check your result here

HSSC SI Result 2021: हरियाणा एसएससी ने की एसआई परीक्षा के परिणामों की घोषणा, ऐसे जानें अपना रिजल्ट

Wed, 20 Oct 2021 06:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 20 Oct 2021 06:15 PM IST
सार

HSSC SI Result 2021: जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा एसएससी एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी एक पीडीएफ प्राप्त होगा, इसमें वह अपना परिणाम देख पाएंगे। 

विज्ञापन
HSSC SI Result 2021 Haryana SSC announced the results of SI exam, know how to check your result here
HSSC SI Result 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसआई लिखित परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। यह परिणाम 29 सितंबर और 13 अक्तूबर 2021 को आयोजित किए गए हरियाणा एसआई (पुरुष) की लिखित परीक्षाओं के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा एसएससी एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइट पर उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी एक पीडीएफ प्राप्त होगा, इसमें वह अपना परिणाम देख पाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, उन्हें भर्ती के अगले राउंड में आयोजित की जाने वाली फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन


हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसआई परीक्षा के परीणामों को कैसे देखें ? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशो का पालन कर के अपना परिणाम देख सकते हैं। 

1. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के आधिकारिक वेबसाइट  hssc.gov.in पर जाएं। 

2. होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट के सेक्शन पर जाएं। 

3. पेज पर दिख रहे Result of Written examination (Knowledge Test) and notice to candidates for PST (Physical Screening Test) for the post of Sub Inspector (Male) Category     No. 01. के लिंक पर क्लिक करें। 
विज्ञापन


4. उम्मीदवार परिणाम जानने के लिए वेबसाइट पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। 

5. आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

6. इसमें आप ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर खोजें। 

7. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के प्रिंट करवा लें। 

आयोग ने उम्मीदवारों को बताया है कि पीएसटी की परीक्षा 25 अक्तूबर 2021 को आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, उन्हें आयोग की नोटिफिकेशन का इंतजार करना पड़ेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे वे हरियाणा पुलिस विभाग के 400 खाली पदों पर नियुक्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed