{"_id":"6162ed4c8ebc3e62c66a0568","slug":"hssc-si-female-result-2021-released-know-here-how-to-see-your-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"HSSC: महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 का परिणाम जारी, इस सीधे लिंक से देखें रिजल्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
HSSC: महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 का परिणाम जारी, इस सीधे लिंक से देखें रिजल्ट
Sun, 10 Oct 2021 08:03 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:03 PM IST
सार
HSSC: लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ध्यान दें की फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के 13 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार आज ही आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 का परिणाम जारी
- फोटो : social media
विस्तार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन हरियाणा एसएससी के द्वारा 26 सितंबर 2021 को करवाया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपना परिणाम आयोग के आधिकारिक वेबसाइट http://hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है। 546 उम्मीदवारों ने इस लिखित परीक्षा को पास किया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास कर ली हैं अब उनका फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) आयोजित करवाया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस विभाग के ग्रुप सी में 65 महिला सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए यह भर्ती निकाली थी।
विज्ञापन
HSSC SI Female Result 2021 ऐसे देखें अपना परिणाम
हरियाणा एसएससी महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
1. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
3. पेज पर “Result of Written examination (Knowledge Test) and notices to candidates for PST (Physical Screening Test) for the post of Sub Inspector (Female), Category No. 02” के लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
4. हरियाणा एसएससी महिला सब इंस्पेक्टर मेरिट लिस्ट की पीडीएफ आपके सामने आ जाएगी।
5. ctrl+f की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च कर रिजल्ट चेक करें।
6. रिजल्ट को सेव कर लें और आगे की जरूरतों के लिए इसका एक प्रिंट निकलवा लें।
लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ध्यान दें की फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के 13 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार आज ही आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, इसकी दो कॉपी भी ले लें और दिए गए समय अनुसार सेंटर पर पहुंच जाएं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
विज्ञापन