फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC haryana state staff nurse exam 2021 result declared, know how to ckeck here

HSSC : हरियाणा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा- 2021 का परिणाम जारी, उम्मीदवार ऐसे जानें अपना रिजल्ट

Wed, 27 Oct 2021 02:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 27 Oct 2021 02:15 PM IST
सार

HSSC :  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के द्वारा राज्य में कुल 4322 पदों पर भर्तीयां की जाएंगी। इसमें स्टाफ नर्स और डेंटल हाइजीनिस्ट समेत कई अन्य ऐसे पद हैं जिनपर आयोग उम्मीदवारों को नियुक्ति देगा।

विज्ञापन
HSSC haryana state staff nurse exam 2021 result declared, know how to ckeck here
Haryana state staff nurse exam 2021 result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग द्वारा इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर 2019 को शुरू की गई थी। 

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 अक्तूबर 2021 थी, लेकिन आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2021 थी। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, वहां उनका परिणाम अपलोड कर दिया गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के द्वारा राज्य में कुल 4322 पदों पर भर्तीयां की जाएंगी। इसमें स्टाफ नर्स और डेंटल हाइजीनिस्ट समेत कई अन्य ऐसे पद हैं जिनपर आयोग उम्मीदवारों को नियुक्ति देगा। 
विज्ञापन


स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम कैसे देखें? 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं। 
2. होमपेज पर दिए गए Latest Notice के लिंक पर क्लिक करें।
3. यहां उम्मीदवार Haryana Staff Selection Commission HSSC Are Recently Uploaded Admit Card for the Various Post of 4322 Post के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब उम्मीदवार इसमें Result के सेक्शन में जाएं। 
5. इसपर क्लिक करते ही आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।  
6. पीडीएफ में उम्मीदवार अपने रोल क्रमांक को ctrl + f की मदद से खोज कर अपना परिणाम जान सकते हैं। 

किन पदों पर होगी भर्ती 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के जरिए हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 4322 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में 29 डेंटल हाइजीनिस्ट, 307 लेबोरेटरी टेक्नीशियन, 28 लेबोरेटरी अटेंडेंट, 565 एमपीएचडब्ल्यू, 92 फार्मासिस्ट, 197 रेडियोग्राफर, 8 टी बी हेल्थ विजिटर, 100 ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, 1584 स्टाफ नर्स, 19 सुपरवाइजर फीमेल, 546 डेवलपमेंट असिस्टेंट, 126 जूनियर सिस्टम इंजीनियर, 23 क्लर्क और 42 रेवेन्यू अकाउंटेंट के पद शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed