HSSC CET Group C Answer Key: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 31 जनवरी से दर्ज करें आपत्ति
HSSC CET group C Answer Key: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है, लेकिन अनअटेम्प्टेड प्रश्नों के लिए 0.97 अंक काटे जाएंगे। नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी डाउनलोड की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HSSC CET group C Answer Key 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने समूह 20, 44 और 50 के लिए एचएसएससी सीईटी मेन्स उत्तर कुंजी जारी कर है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
31,529 हैं कुल रिक्तियां
एचएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में ग्रुप सी की कुल 31,529 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उनके अंकों (97.5% वेटेज), सामाजिक-आर्थिक मानदंडों और अनुभव (2.5% वेटेज) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
2 फरवरी तक उठाएं आपत्ति
जो उम्मीदवार एचएसएससी सीईटी अनंतिम उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच शाम 5:00 बजे तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
मार्किंग सिस्टम
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है, लेकिन अनअटेम्प्टेड प्रश्नों के लिए 0.97 अंक काटे जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
एचएसएससी ग्रुप सी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
- एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एचएसएससी सीईटी उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
- इसके बाद ग्रुप सी रिक्तियों (समूह संख्या 20, 44, 50) के लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरतों के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।