HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा पुलिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ गई है। 7 हजार से ज्यादा कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए अब अभ्यर्थी 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग( HSSC) ने पंजीकरण की आखिरी तारीख 10 फरवरी से बढ़ाकर 25 फरवरी कर दी है। कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार hssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
HSSC Constable Recruitment 2021: खुशखबरी! 7 हजार से ज्यादा कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7289 पदों पर निकली है भर्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के तहत 7289 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी से ही शुरू हो गई है और अब अभ्यर्थी 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, बेहद आसानी से होगा चयन