OPSC Recruitment 2021: अगर आप सहायक प्रोफेसर की नौकरियां खोज रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। ओडिशा पब्लिक सर्विस कमिशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है और अभ्यर्थी जल्द ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..
OPSC Recruitment 2021: यहां हो रही हैं सहायक प्रोफेसर की 500 से ज्यादा भर्तियां, विस्तार से जानिए
ओडिशा लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की कुल 504 रिक्तियां जारी की हैं। अधिसूचना के मुताबिक, सूबे के विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 : NTA में स्टेनोग्राफर, प्रोग्रामर समेत कई पदों पर वैकेंसी
सहायक प्रोफेसर पदों की इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थी 15 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 मार्च रखी गई है। इन रिक्तियों में बॉटनी के सहायक प्रोफेसर लिए 29 पद, केमिस्ट्री के सहायक प्रोफेसर के 27 पद और कॉमर्स के सहायक प्रोफेसर के 30 पद शामिल हैं।
अभ्यर्थी विषयवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें और आधिकारिक वेबसाइट जरूर विजिट करें। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55 फीसदी अंक होने चाहिए। इसके अलावा नेट पास होना अनिवार्य है। हालांकि, 2009 से पहले पीएचडी कर चुके उम्मीदवारों के लिए नेट अनिवार्य नहीं रखा गया है।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 : सब इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो तैयार रहें, कल से शुरू होंगे आवेदन