Rajasthan Refinery Limited Recruitment : राजस्थान रिफाइनरी में इंजीनियरों की भर्ती, इन पदों पर ऐसे करें आवेदन
Rajasthan Refinery Limited Recruitment 2023 राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड ने इंजीनियर के लगभग डेढ़ सौ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Age Limit आयु-सीमा
राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी
Educational Qualification शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास, इंजनियरिंग में चार साल के फुल टाइम डिग्री कोर्स साथ पास होना चाहिए। अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 60 फीसदी नंबरों के साथ जबकि वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिये पासिंग मार्क सिर्फ 55 फीसदी रखा गया है। इसके अलावा उम्मीवार को संबंधित फील्ड में निश्चित अवधि तक कार्यनुभव होना चाहिए।
Selection Process चयन प्रक्रिया और वेतन
राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में इंजीनियर के 142 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके बाद विभाग टोटल नंबर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा और मेरिट में सबसे अधिक नंबर लाने उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 40 हजार से लेकर 2 लाख 40 हजार तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवार को मेडिकल, टीएडीए सहित कई सुविधायें भी मिलेंगी।
Application Fee आवेदन शुल्क
इस पद पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी और इडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रुप में देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है।
Rajasthan Refinery Limited Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले राजस्थान रिफाइनरी की आधिकारिक वेबसाइट www.hrrl.in पर जाएं।
-
यहां रिक्रूटमेंट ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
-
उसके बाद, राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आपको एक नई विंडो में अपना आवेदन पत्र भरना होगा जो आपके सामने खुलेगी।
-
आवेदन पत्र को पूरी तरह से और सही-सही भरें।
-
प्रमाणपत्र, हस्ताक्षर और फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन पूरा करने के बाद, शुल्क का भुगतान करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले इसे एक बार जांच लें।
-
आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है।
-
अभी आवेदन पत्र की एक प्रति लें और इसे संदर्भ के लिए अपने पास रखें।