HPSCB Vacancy: हिमाचल में जूनियर क्लर्क के 91 पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी, स्नातक वाले कल से करें आवेदन
HPSCB Junior Clerk Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने जूनियर क्लर्क के 91 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 9 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSCB Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) ने जूनियर क्लर्क भर्ती 2026 के तहत 91 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2026 से शुरू होकर 29 मई 2026 तक चलेगी। किसी भी विषय में स्नातक डिग्री रखने वाले तथा आवश्यक सहकारी समिति अनुभव वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- जूनियर क्लर्क (PACS कोटा): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री। हिमाचल के स्कूल से 10वीं और 12वीं पास (वास्तविक हिमाचली नागरिकों पर लागू नहीं)। PACS सचिव के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी। उम्मीदवार अपनी समिति का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
- जूनियर क्लर्क (OCS कोटा): किसी भी विषय में स्नातक डिग्री। सहकारी समिति में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव जरूरी। उम्मीदवार अपनी समिति का बकायादार नहीं होना चाहिए।
- आयु: अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जानें श्रेणीवार आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। हिमाचल प्रदेश के सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), IRDP, BPL, अंत्योदय और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) होंगे।
उम्मीदवार परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। बैंक के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के लगभग 5-6 सप्ताह बाद आयोजित की जा सकती है, जिसकी सटीक तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा परिणाम परीक्षा आयोजित होने के लगभग 15 दिन बाद घोषित किए जाने की संभावना है।
परीक्षा पैटर्न
| प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि | |
|---|---|---|---|
| तर्क (Reasoning) | 30 | 30 | - |
| संख्यात्मक योग्यता | 30 | 30 | - |
| अंग्रेजी | 30 | 30 | - |
| सामान्य ज्ञान | 30 | 30 | - |
| हिमाचल प्रदेश सहकारी समितियां अधिनियम एवं नियम | 30 | 30 | 150 मिनट |
| 150 | 150 | 150 मिनट |
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों की संख्या के 1.75 गुना तक अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने के लिए कुल 150 अंकों में कम से कम 60 अंक यानी 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन परीक्षा में किसी प्रकार की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) का होगा, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो पहले उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद भी स्थिति समान रहने पर हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।