फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC Lecturer Result 2022 released at hpsc.gov.in know how to download sarkari result

HPSC Lecturer Result 2022: हरियाणा पीएससी लेक्चरर भर्ती का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 17 Aug 2022 09:38 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 09:38 AM IST
सार

HPSC Lecturer Result 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई लेक्चरर भर्ती परीक्षा के परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण वाइवा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
HPSC Lecturer Result 2022 released at hpsc.gov.in know how to download sarkari result
HPSC lecturer Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

HPSC Lecturer Result 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग/HPSC ने लेक्चरर ग्रुप बी के पदों पर आयोजित की गई भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम बीते 16 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए। यह आयोग के पोर्टल पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इन पदों पर है भर्ती
इस परिणाम में आगे बताए गए विषयों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। विज्ञान, (रसायन विज्ञान), अप्लाइड विज्ञान में लेक्चरर (अंग्रेजी), अप्लाइड विज्ञान में लेक्चरर (गणित), अप्लाइड विज्ञान में लेक्चरर (भौतिकी), वास्तुकला में लेक्चरर, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में लेक्चरर, केमिकल इंजीनियरिंग में लेक्चरर, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में लेक्चरर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में लेक्चरर, फाइनेंस, अकाउंट्स एंड ऑडिट में लेक्चरर, फूड टेक्नोलॉजी में लेक्चरर, फोरमैन इंस्ट्रक्टर में लेक्चरर, इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में लेक्चरर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में लेक्चरर और फार्मेसी में लेक्चरर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा अगला चरण?
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई लेक्चरर भर्ती परीक्षा के परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण वाइवा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आयोग की ओर से इसके बारे में जल्द ही अलग से जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 और 12 जून, 2022 को किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 437 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लेक्चरर भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed