फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC HCS Judiciary Main Exam 2021 Admit Card released at hpsc.gov.in Sarkari Exams

HPSC Admit Card: एचपीएससी एचसीएस न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 27 Apr 2022 12:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 12:15 PM IST
सार

 HPSC Admit Card: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक सेवा शाखा) मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
HPSC HCS Judiciary Main Exam 2021 Admit Card released at hpsc.gov.in Sarkari Exams
HPSC HCS Judiciary Main Exam 2021 Admit Card - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HPSC HCS Judiciary Main Exam 2021 Admit Card: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक शाखा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एचसीएस ज्यूडिशियरी सर्विस भर्ती 2021 की मुख्य परीक्षा पंचकूला में छह से आठ मई तक आयोजित होने वाली है। एचसीएस ज्यूडिशियरी मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए 8,000 से अधिक उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। 

विज्ञापन

 

सिविल जज न्यायिक प्रभाग के 256 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में सिविल जज न्यायिक प्रभाग के 256 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। एचपीएससी एचसीएस न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना hpsc.gov.in पर उपलब्ध है। हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त और सितंबर में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


एचसीएस न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 पिछले साल 13 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। वहीं आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बीते महीने 04 मार्च, 2022 को घोषित कर दिया गया था। मुख्य परीक्षा संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPSC HCS Judiciary Main Exam 2021: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “एचसीएस (न्यायिक शाखा) मेन्स परीक्षा 2021 के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद उम्मीदवार अपने उपयोगकर्ता/ लॉगिन आईडी और पासवर्ड आदि की मदद से लॉगिन करें।
  4. अब यहां हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक शाखा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें। 
  5. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र की अतिरिक्ति कॉपी का प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें। 
  6. परीक्षा संबंधी ताजा अपडेट जानने के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर नियमित विजिट करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed