HPSC ADO Admit Card: हिमाचल पीएससी एडीओ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें
HPSC ADO Admit Card: हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 600 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तहत जारी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC ADO Admit Card: हरियाणा लोक सेवा आयोग/HPSC ने कृषि विकास अधिकारी (ADO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को 09 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
कब होगी परीक्षा?
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नोटिस में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
एचपीएससी की ओर से जारी किए गए नोटिस में उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और ए-4 आकार के पेपर पर उसका ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट लें ताकि उनकी तस्वीरें और अन्य विवरण आसानी से देखे/सत्यापित किए जा सकें। जिन उम्मीदवारों के छोटे आकार के एडमिट कार्ड अवैध फोटो/हस्ताक्षर वाले हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 600 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तहत जारी की गई है।
कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एडीओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।