फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC ADA Recruitment 2025: Applications Open Today for 255 Posts, Salary Up to 1.67 Lakh

HPSC Vacancy: हरियाणा में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी की ढेरों नौकरियां, आज से करें आवेदन; वेतन 1.67 लाख तक

Wed, 13 Aug 2025 07:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 13 Aug 2025 07:00 AM IST
सार

HPSC Assistant District Attorney Registration: हरियाणा लोक सेवा आयोग आज से असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ढेरों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोलगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
HPSC ADA Recruitment 2025: Applications Open Today for 255 Posts, Salary Up to 1.67 Lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

HPSC Assistant District Attorney: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) आज से अभियोजन विभाग में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के तहत कुल 255 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2025 तय की गई है।

विज्ञापन

योग्यता और आवश्यक शर्तें

असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून में स्नातक (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, कक्षा 10वीं तक किसी एक भाषा के रूप में हिंदी या संस्कृत का अध्ययन किया होना चाहिए। उम्मीदवार का बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में पंजीकरण भी आवश्यक है।

विज्ञापन


आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। एससी और एसटी वर्ग को अधिकतम 5 वर्ष की छूट तथा ओबीसी वर्ग को अधिकतम 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कितना लगेगा आवेदन शुल्क

असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, EWS, OBC और हरियाणा राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Apply Online" या Recruitment/Advertisement सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Assistant District Attorney Recruitment 2025 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed