HPPSC: एचपीपीएससी एमओ स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड; 16 मार्च को होगा एग्जाम
HPPSC MO Screening Test: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के स्क्रीनिंग टेस्ट और विषय योग्यता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPPSC MO Recruitment 2024: एचपीपीएससी (HPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर पदों 2024 के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और विषय योग्यता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होन वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदम प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2024 तक चली।
आयोग का लक्ष्य 200 चिकित्सा अधिकारी पदों को भरना है। परीक्षा 16 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा तिथि और समय
मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और विषय योग्यता परीक्षण 16 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। पेपर-I का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा, जबकि पेपर-II दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, वर्णनात्मक विषय योग्यता परीक्षण और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इन चरणों में प्रदर्शन के अनुसार आवेदकों को अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। स्क्रीनिंग टेस्ट प्रारंभिक परीक्षा के रूप में कार्य करेगा, जिसमें उम्मीदवारों की प्रारंभिक योग्यता और विषयों की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके बाद, वर्णनात्मक विषय योग्यता परीक्षण के माध्यम से उम्मीदवारों के गहन ज्ञान और उनके उत्तर प्रस्तुत करने की क्षमता की जांच की जाएगी। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) होगा, जिसमें उम्मीदवार की संचार क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और व्यावसायिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया जाएगा।
परीक्षा हॉल में प्रवेश को लेकर जरूरी निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। यानी, पेपर-I के लिए सुबह 10:30 बजे और पेपर-II के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
मदद के लिए यहां करें संपर्क
अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा से जुड़ी कोई जानकारी या मदद चाहिए, तो वे किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सहायता के लिए टेलीफोन नंबर 0177-2624313/2629739 और टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और सही समय पर केंद्र पर पहुंचे।