फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPCL FTRA Recruitment 2024: Apply for the post of Research Associate, salary up to 85000 read here

HPCL FTRA Recruitment 2024: रिसर्च एसोसिएट के पदों पर चल रही है भर्ती, 85 हजार तक मिलेगा वेतन; जल्द करें आवेदन

Fri, 20 Sep 2024 03:22 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 20 Sep 2024 03:22 PM IST
सार

HPCL FTRA Recruitment 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HPCL FTRA Recruitment 2024: Apply for the post of Research Associate, salary up to 85000 read here
HPCL FTRA Recruitment 2024 - फोटो : ANI

विस्तार

HPCL FTRA Recruitment 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फिक्स्ड टर्म रिसर्च एसोसिएट (FTRA) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hindustanpetroleum.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 30 सितंबर, 2024 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
  • उम्मीदवार के पास बायो साइंस/माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी होना आवश्यक है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि अर्थात 30 सितंबर, 2024 तक आयु 32 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट सरकारी निर्देशों के अनुसार लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों की पात्रता मानदंडों के अनुसार आवेदनों और प्रशंसापत्रों की स्क्रीनिंग के आधार पर चयन किया जाएगा, जिसके बाद चयन समिति द्वारा व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा। आवेदनों की संख्या अधिक होने की स्थिति में, निगम अधिसूचना में उल्लिखित किसी एक या अधिक तरीकों से साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या को उचित संख्या तक सीमित करने के लिए शॉर्टलिस्टिंग मानदंड अपनाएगा।


इतना मिलेगा वेतन
रिसर्च एसोसिएट पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता और अनुभव के आधार पर 65,000 रुपये से 85,000 रुपये प्रति माह का वजीफा दिया जाएगा।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करके  इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hindustanpetroleum.com) पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर HPCL भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक विवरण और दस्तावेज दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और आगे की आवश्कता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed