फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How your marks can increase or decrease due to the system of normalization being implemented in CUET-safalta

CUET 2022: CUET में लागू होने वाली नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था से कैसे बढ़ या घट सकते हैं आपके मार्क्स और इस परीक्षा में कैसे मिलेगी सफलता, जानें यहाँ

Sun, 08 May 2022 08:19 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sun, 08 May 2022 08:19 PM IST
सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 में हिस्सा लेने के लिए छात्र छह मई 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जाना है।
 

विज्ञापन
How your marks can increase or decrease due to the system of normalization being implemented in CUET-safalta
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 में हिस्सा लेने के इच्छुक छात्रों के पास इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी मौका है। दरअसल CUET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया छह मई 2022 को समाप्त होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत छह अप्रैल 2022 से की थी। देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्रों का इस साल से CUET में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया गया है। NTA द्वारा जारी किए गए इंफॉर्मशन बुलेटिन के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। वहीं अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था से बढ़ या घट सकते हैं आपके मार्क्स :

NTA द्वारा CUET 2022 के लिए जारी किए गए इंफॉर्मशन बुलेटिन के मुताबिक इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। इंफॉर्मशन बुलेटिन के मुताबिक इस परीक्षा में परसेंटाइल स्कोर पर आधारित नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। नॉर्मलाइजेशन की इस व्यवस्था का असर सीधे छात्रों पर पड़ेगा और इससे CUET में आपके मार्क्स घट या बढ़ भी सकते हैं। दरअसल अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के किसी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं तो किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं। ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं, उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है। इससे सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में समान रूप से मौका मिलता है।

विज्ञापन

कैसे ला सकते हैं अच्छे मार्क्स :

CUET में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों को इसमें अच्छे मार्क्स लाने के लिए बेहतर गाइडेंस और इस परीक्षा की अच्छी तैयारी करने की जरूरत है। इसलिए इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के लिए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता द्वारा एक खास CUET Foundation Classes 2022 शुरू किया गया है। इस खास कोर्स से जुड़ने पर छात्रों को CUET से जुड़ी पूरी काउन्सलिंग, लाइव मेंटरिंग सेशन, फ्री स्टडी मैटेरियल, ई-बुक्स और अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। सफलता के इस कोर्स से जुड़ने के बाद छात्र CUET की बेहतर तैयारी कर सकते हैं और इस परीक्षा में अच्छा स्कोर करके देश के टॉप विश्विद्यालयों में पढ़ने का अपना सपना साकार कर सकते हैं। छात्र ऊपर दिए गए फाउंडेशन क्लासेस के लिंक पर क्लिक कर इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed