Indian Air Force Agnipath 2022: ग्रुप-X और Y से कैसे अलग होगा वायु सेना का अग्निवीर, महज इतने दिनों में पूरी हो जाएगी इनकी ट्रेनिंग
भारतीय सेनाओं के द्वारा हाल ही में अग्निपथ योजना की शुरुआत की गई है। इस विशेष भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत थल सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल के लिए देश सेवा करने का मौका दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेनाओं के द्वारा हाल ही में अग्निपथ योजना की शुरुआत की गई है। इस स्कीम के तहत देश के युवाओं को सीधी भर्ती के जरिए सेना में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस विशेष भर्ती प्रक्रिया केअंतर्गत थल सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल के लिए देश सेवा करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों के आकर्षक वेतन व कई तरह के भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा। गौरतलब है कि इसभर्ती में केवल 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयुसीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी इण्डियन आर्मी, नेवी व एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिटकर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मददसे अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
‘X’ व ‘Y’ के एयरमैन को ट्रेनिंग में मिलता था वेतन ?
वायु सेना समूह X और परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को एयरमैन के रूप में भर्ती किया जाता है, उन्हें उनकी रैंक दिए जाने से पहले 6 महीने के प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता था। प्रशिक्षण अवधि के दौरान, उम्मीदवारों को 14,100 रुपये से 16,200 रुपये प्रति माह के बीच वेतन मिलता था। जो कि बाद में प्रशिक्षण खत्म होने के बाद 40000 से 45000 तक कर दिया जाता था। यही सब वायु सेना के ग्रुप Y को भीप्रदान किया जाता है।
अग्निवीर का वेतन
उम्मीदवारों की भर्ती 4 वर्षों के लिए की जाएगी
प्रत्येक वर्ष सैलरी और भत्ते इस प्रकार मिलेंगे
– पहले साल 30,000/- वेतन और भत्ते
– दूसरे साल 33,000/- वेतन और भत्ते
– तीसरे साल 36,500/- वेतन और भत्ते
– चौथे साल 40,000/- वेतन और भत्ते दिए जाएंगे
वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा काटकर सेवा निधि में जमा किया जाएगा।
4 वर्षों में अग्निवीर कुल 10.4 लाख की निधि जमा करेंगे जो ब्याज लगाकर 11.71 लाख हो जाएगी। जो बाद में 4 साल की सेवा समाप्त होने के बाद अग्निवीरों को दी जाएगी। इसी के साथ ही 4 सालों की सेवाके दैरान अग्निवीरों को प्रत्येक वर्ष 30 दिनों की छुट्टी भी मिलेगी।
प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीर को मिलेगी कितनी सैलरी ?
वायु सेना समूह x और Y को प्रशिक्षण के दौरान 14000 से 16000 तक का वेतन मिला करता था वहीं अग्निवीरों को उनकी 6 महीने के प्रशिक्षण के दौरान वेतन कुछ अधिक प्राप्त होगा।अग्निवीरों को पहले सालमें 30000 वेतन मिलेगा जिसमें से 6 महीने उनके प्रशिक्षण के होंगे। अगर अग्निवीर और X व Y समूह के वेतन की तुलना की जाए तो अग्निवीरों को ज्यादा फायदा है क्योंकि उन्हें पहले ही वर्ष से पूरा वेतन प्रदान किया जाएगा।।