फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   how much you have to score and how you can do its complete preparation in the remaining time-safalta

UPSC NDA 2022: इस परीक्षा में सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर और बचे हुए समय में कैसे कर सकते हैं इसकी कम्पलीट तैयारी, जानें यहाँ

Sat, 18 Jun 2022 04:10 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 18 Jun 2022 04:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2022 के हाईस्कूल के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
how much you have to score and how you can do its complete preparation in the remaining time-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी और इसके जरिए कुल 370 अभ्यर्थियों का चयन NDA के लिए और 30 अभ्यर्थियों का चयन NA के लिए किया जाएगा। UPSC ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे थे। अभ्यर्थियों को इस प्रवेश परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA/NA 2022 Free Champion Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल करसकते हैं।

विज्ञापन

सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर :

पिछली NDA/NA परीक्षाओं के कट ऑफ का ट्रेंड तथा वर्तमान NDA/NA प्रवेश परीक्षा में रिक्तियों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 360 से 370 मार्क्स के बीच स्कोरकरना पड़ सकता है। गौरतलब है कि 2020 में आयोजित हुई NDA & NA (I) 2020 की लिखित परीक्षा का कटऑफ स्कोर 355 मार्क्स गया था। इसके अलावा NDA & NA (II) 2019 की लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 346 मार्क्स तथा NDA & NA (I) 2019 की लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 342 मार्क्स गया था। 

विज्ञापन

बचे हुए समय में कैसे कर सकते हैं इसकी कम्पलीट तैयारी :

NDA/NA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इसकी लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए अभी तकरीबन तीन महीनों का समय बचा है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को एक विस्तृत शेड्यूल बनाकर पेपर एक और दो दोनों के लिए समय बांटकर तैयारी करनी चाहिए। अभ्यर्थी गणित की बेसिक तैयारी के लिए 11वीं और 12वीं की किताबों की मदद ले सकते हैं। इसमें एनसीईआरटी की पुस्तकें आपकी काफी मदद कर सकती हैं। वहीं विषयवार तैयारी हो जाने के बाद अभ्यर्थियों को पिछले कुछ वर्षों के प्रश्नपत्र का अभ्यास करने के साथ मॉक टेस्ट की भी प्रैक्टिस जरूर करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कोर्स की भी ले सकते हैं मदद :

अगर आप इस परीक्षा में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे हैं तो आपको इसकी बेहतर तैयारी के लिए एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। आप एक्सपर्ट और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी करने के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA (2) 2022 Complete Batch : Enroll in Live class by Safalta Now की भी सहायता ले सकते हैं। आप ऊपर दिये गए इसके लिंक पर क्लिक कर इस कोर्स से जुड़ सकते हैं और इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed